ग्रेटर नोएडा। दादरी में तेज गति से जा रही बाइक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई और पलटकर फुटपाथ पर बने पोल से ज्यादा कराई इसमें आश्चर्यजनक बात यह रही कि कार में बैठे लोगों को कुछ नहीं हुआ यह हादसा दादरी बस स्टैंड के बिल्कुल सामने हुआ इमरान जो गाड़ी चला रहे थे उन्होंने बताया कि एक बाइक सवार बड़ी तेज गति से आ रहा था जिसे बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ उन्होंने बताया कि वह अपने किसी रिश्तेदार के यहां से धौलाना से परिवार के साथ आ रहे थे जब यह दादरी कोतवाली के सामने पहुंचे तो बाइक सवार युवक को बचाने के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे वहीं खड़े लोगों में हड़कंप मच गया इतना बड़ा हादसा होने के बाद सभी सुरक्षित हैं कार में इमरान उनकी पत्नी और उनके 3 बच्चे सवार थे इमरान ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने उनकी बहुत मदद की है



More Stories
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. देवेश कुमार सिंह को मिला इंडस्ट्री लीडर्स 2026 अवॉर्ड।
ग्रेटर नोएडा हादसे रोकने को सड़क सुरक्षा इंतजाम में जुटी ग्रेनो प्राधिकरण की टीमें,सभी वर्क सर्किल ने अपने एरिया में हादसा संभावित एरिया में लगाया बेरिकेडिंग।
शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब द्वारा बाल संरक्षण एवं पुनर्वास की दिशा में सफल डोनेशन ड्राइव का आयोजन।