ग्रेटर नोएडा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के माध्यम से जनता की सेवा एवं जन जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम व अभियान चलाए जा रहे हैं इसी क्रम में जनपद गौतमबुद्धनगर भाजपा द्वारा जल ही जीवन-कैच द रेन अभियान का शुभारंभ किया गया
इसके संयोजक जिला सह मीडिया प्रभारी पवन त्यागी रहे यह कार्यक्रम गौतमबुद्धनगर के तीनों विकास खंडों में आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न गोष्ठी एवं कार्यक्रमों के माध्यम से जनप्रतिनिधि एवं जन सामान्य को जल संरक्षण के विषय पर ज्ञान वर्धन करते हुए पवन त्यागी ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमें हर स्थिति में जल संरक्षण पर ध्यान देना होगा जल स्रोत दिन-प्रतिदिन कम होते जा रहे हैं एवं आंतरिक भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है अतः सामाजिक स्तर पर हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि हम जल की बर्बादी ना करें एवं अपने दैनिक जीवन में जल के संरक्षण एवं संवर्धन निरंतर कार्य करें कार्यक्रम के अध्यक्ष वह मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि भाजपा एक ऐसा दल है जो सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता से उठाता है गोष्ठी में प्रमुख पति ओमपाल प्रधान, बिजेंद्र भाटी ब्लॉक प्रमुख दादरी, मुन्नी देवी ब्लॉक प्रमुख जेवर, जिला महामंत्री योगेश चौधरी, दीपक भारद्वाज, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राज नागर, रवि भदोरिया सुरेंद्र नागर पंकज कसाना भी मौजूद रहे



More Stories
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. देवेश कुमार सिंह को मिला इंडस्ट्री लीडर्स 2026 अवॉर्ड।
ग्रेटर नोएडा हादसे रोकने को सड़क सुरक्षा इंतजाम में जुटी ग्रेनो प्राधिकरण की टीमें,सभी वर्क सर्किल ने अपने एरिया में हादसा संभावित एरिया में लगाया बेरिकेडिंग।
शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब द्वारा बाल संरक्षण एवं पुनर्वास की दिशा में सफल डोनेशन ड्राइव का आयोजन।