नोएडा गौतमबुद्धनगर दिनांक 19.09.22 को थाना सेक्टर-142 नोएडा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 02 चोर 1.पंकज पुत्र करन सिंह कुशवाहा निवासी एहन, थाना हाथरस जंक्शन, जिला हाथरस वर्तमान पता शेरसिंह का मकान, सेक्टर-81, नोएडा 2.अरूण पुत्र विजेन्द्र सिंह गौर निवासी हरनाथपुर काँटा, थाना बाबूगढ़ छावनी, जिला हापुड़ को थाना क्षेत्र के मोहियापुर अन्डरपास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से थाना बिरसख क्षेत्र से चोरी किया गया ट्रैक्टर, 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस, 01 अवैध चाकू व घटना में प्रयुक्त कार स्विफ्ट डिजायर (सीजशुदा) बरामद की गई है। अभियुक्त शातिर किस्म के ट्रैक्टर चोर है जो कि गिरोह बनाकर कार स्विफ्ट डिजायर से आस-पास के गांवों में घूमफिरकर रैकी करते हैं तथा ट्रैक्टर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है।अभियुक्तों का विवरणः1.पंकज पुत्र करन सिंह कुशवाहा निवासी एहन, थाना हाथरस जंक्शन, जिला हाथरस वर्तमान पता शेरसिंह का मकान, सेक्टर-81, नोएडा।2.अरूण पुत्र विजेन्द्र सिंह गौर निवासी हरनाथपुर काँटा, थाना बाबूगढ़ छावनी, जिला हापुड।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।