ग्रेटर नोएडा दिनांक 16 सितम्बर 2022 को ओ. पी. जे. एस. विश्वविद्यालय राजस्थान द्वारा जीएनआईओटी ग्रुप के चेयरमैन राजेश गुप्ता को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए पीएचडी की मानव उपाधि से सम्मानित किया गया। राजेश गुप्ता , पिछले कई दशकों से शिक्षण संस्थानों के माध्यम से जन-जन को शिक्षित करने के लिए एवं अनेक सामाजिक कल्याणकारी कार्यों में निरंतर अपनी भागीदारी कर रहे हैं। इस अवसर पर जी.एन.आई.ओ.टी. ग्रुप के सभी संस्थानों के शिक्षकों एवं स्टाफ के सभी सदस्यों में प्रसन्नता की लहर है। शिक्षा जगत के सभी लोगों की ओर से बधाई देने का ताँता लगा हुआ है। राजेश गुप्ता ने पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित होने पर ओ.पी.जे.एस. विश्वविद्यालय का ह्रदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।



More Stories
ग्रीष्मकालीन समर कैंप में विद्यार्थियों ने अर्जित किए नवीन अनुभव एवं रचनात्मक कौशल।
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल का सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट।
जीएनआईओटी एमबीए कॉलेज में भव्य एवं उत्साहपूर्ण “फ़ेयरवेल पार्टी” का आयोजन।