आई आई टी रुड़की संस्थान की 175 वी वर्षगांठ के शुभ अवसर पर ,आज दिनांक 4, सितंबर 2022 को, जी एन आई ओ टी कैंपस में आई आई टी रुड़की एलुमनी एसोसिएशन नोएडा द्वारा ,टैलेंट हंट और गेट टुगेदर का आयोजन किया गया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद प्रकाश और कार्यक्रम के निर्देशक अजय भल्ला ने बताया कि इस आयोजन का उद्देस्य ,सभी एलुमनी परिवारों को जोड़ना है । टैलेंट हंट द्वारा परिवार के सदस्यों की विभिन्न कलाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

एलुमनी एसोसिएशन का नोएडा चैप्टर, इस क्षेत्र में स्थित एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस और आई आई टी रुड़की के प्रोफेशनल्स और एंटरप्रेन्योर के बीच सहयोग और समन्वय बढ़ाने में ,कार्यरत है ।
कार्यक्रम का कुशल संचालन ,एसोसिएशन के सचिव नारायण राव एवं कार्यकारिणी के सदस्य सुशील कुमार, विनोद कुमार,कुशल पाल,विनोद सिंह ,अनुराग जैन ,रवींद्र तेवतिया की देख रेख में हुआ।
प्रिंसिपल जी एन आई ओ टी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज डॉ सविता मोहन का कार्यक्रम को संपन्न कराने में विशेष सहयोग रहा।



More Stories
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी,ग्रेटर नोएडा अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया।
मनोवैज्ञानिक कल्याण: संतुलित जीवन के लिए प्रभावी रणनीतियाँ विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित।
ग्रेटर नोएडा में “Young Achievers Excellence Award – शिक्षा से सेवा तक 2026” का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान।