ग्रेटर नोएडा के अंसल प्लाजा मॉल में लुसिफर हुक्काबार एंड कैफे मे पुलिस ने की छापेमारी, बिना लाइसेंस के चल जा रहा था हुक्का बार, मोके से पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर आज दिनांक 22-08-2022 को समय करीब 3:00 बजे अंसल मॉल में लुसिफर बार एंड कैफे में अवैध हुक्का बार संचालन की सूचना पर छापा मारा गया तो बार में करीब 25 युवक-युवतियां बार में मौजूद पाए गए
जिनमें से कुछ हुक्का पी रहे थे। बार में अवैध हुक्का का मसाला, तंबाकू, कोयला आदि तथा पांच बीयर की बोतलें बरामद हुई जो दिल्ली में बेचने के लिए अधिकृत हैं। जिसके आधार पर मौके पर मौजूद बार के मालिक निशांत भडाना पुत्र तेजपाल भडाना नि0 गुनपुरा थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर ,मैनेजर जितेंद्र प्रताप यादव पुत्र प्रमोद यादव नि0 कृष्णानगर भरथना थाना भरथना जिला इटावा व एक कर्मचारी तुषार शर्मा पुत्र विनोद शर्मा नि0 तुगलपुर थाना नालेजपार्क गौतमबुद्धनगर को मौके से गिरफ्तार किया गया। बार मे मौजूद लड़के लड़कियों को समझा-बुझाकर उचित हिदायत देकर छोड़ा गया। बार के मालिक हिमांशु व निशान्त भडाना , जितेन्द्र प्रताप यादव व तुषार शर्मा उपरोक्त के विरुद्ध उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।