नोएडा सेक्टर-126 पुलिस द्वारा सोसाइटी में गार्ड के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट करने वाली महिला अभियुक्ता गिरफ्तार।सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो जिसमें एक महिला द्वारा सोसाइटी के गार्ड के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट की जा रही था, उक्त वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा दिनांक 21.08.2022 को महिला अभियुक्ता भाव्या राय निवासी जेपी विशटाउन, सेक्टर-128, नोएडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त महिला द्वारा दिनांक 20/08/2022 को जेपी विशटाउन के गार्ड अनूप कुमार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की गई थी जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर-126 पर मु0अ0सं0 134/22 धारा 153ए, 323,504,505(2),506 भादवि पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्ता का विवरणः
भाव्या राय निवासी जेपी विशटाउन, सेक्टर-128, नोएडा।



More Stories
दिल्ली – मालवीय नगर के होटल में भीषण अग्निकांड,आग हादसे में 17 विदेशी नागरिकों समेत 21 लोगों की मौत।
शाहबेरी नोएडा में सम्पन्न हुई किसान एकता महासंघ की विस्तार बैठक।
नोएडा में भूजल दोहन नहीं हुआ बंद तो करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन।