समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि ‘जीरो टालरेंस‘ का दावा करने वाली भाजपा सरकार की पोल खुल गई है। मंत्रियों-अधिकारियों के बीच बंदर-बांट के लिए खींचतान चल रही है और परस्पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए जा रहे हैं। सरकार के मंत्री, अधिकारी मिलकर जनता को लूट रहे हैं।अखिलेश ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि सरकारी विभागों में तबादलों और नियुक्तियों में बड़े पैमाने पर लूट मची हैं। सरकार के भ्रष्टाचार की चर्चा हर जबान पर है। यह सब तो सिर्फ 100 दिन की ही उपलब्धि है। आगे-आगे देखते रहिये होता है क्या?लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और जल शक्ति विभाग सहित अन्य विभागों में भी तबादलों का धंधा भाजपा में एक बड़ा उद्योग बन गया है। जांच की आंच बड़े-बड़े लोगों तक पहुंचने पर भाजपा सरकार लीपापोती करने में लग गई है। खुद भाजपा सरकार के एक मंत्री ने तबादलों में वसूली, और भ्रष्टाचार को सार्वजनिक रूप से उजागर करते हुए इस्तीफा दिया है।स्वास्थ्य विभाग में भी तबादलों के धंधे के साथ करोड़ों रूपये की दवाओं में हेराफेरी के मामले सामने आए हैं। विभाग में मंत्री और विभागीय प्रमुख के बीच खींचतान के चलते अव्यवस्था व्याप्त है। पशुपालन विभाग में करोड़ो रूपये की दवाएं एवं उपकरण खरीद के नए घोटाले के मामले भी सामने आए हैं। आवास विकास परिषद और शिक्षा विभाग में भी धांधलियां उजागर हुई है।



More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से किया राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की अपील,बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें,स्कूल चलो अभियान को जनांदोलन का हिस्सा बनाएं।
लखनऊ: यूपी पुलिस में 194 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद हुए तबादले,पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश,सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू।