संवाद सहयोगी, कायमगंज (फर्रुखाबाद): प्लाईबोर्ड व हार्डवेयर के थोक प्रतिष्ठान सहित पांच गोदामों पर इटावा, कन्नौज व फर्रुखाबाद के जीएसटी अधिकारियों की संयुक्त टीम ने एक साथ छापा मारा। अधिकारी पांच कारों से पहुंचे व अलग अलग गोदामों पर जाकर जांच कार्रवाई की। जीएसटी की एसआइबी टीम इटावा द्वारा प्लाईबोर्ड व हार्डवेयर की विभिन्न फर्म के अभिलेखों की छानबीन में कायमगंज की कुछ फर्म के नाम बड़े लेनदेन में प्रकाश में आए। बड़ी कर अपवंचना की संभावना पर जीएसटी के संयुक्त आयुक्त एचएल प्रजापति, उप आयुक्त रमाशंकर, सहायक आयुक्त चरन सिंह, संतोष कुमार व अतुल कुमार, एसटीओ गणेश यादव, अरविंद यादव, आशुतोष त्रिपाठी व अन्य स्टाफ की टीम पांच कारों से कायमगंज के जटवारा रोड स्थित एसके प्लाईबोर्ड व हार्डवेयर सेंटर प्रतिष्ठान व गोदाम पर पहुंची। जांच कार्रवाई में पता लगा कि संबंधित प्रोपाइटर शाहिद खान की तीन अन्य गोदाम मोहल्ला डुंडी गढ़ी में तथा एक जटवारा रोड पर है।अधिकारी अलग अलग गोदामों पर जांच के लिए फैल गए। देर शाम तक जांच कार्रवाई जारी थी। संयुक्त आयुक्त एचएल प्रजापति ने बताया कि गोदामों पर विभिन्न प्रकार के आइटम बड़ी संख्या में हैं। जिनकी जांच व भौतिक सत्यापन में समय लग रहा है। इसलिए जांच कार्रवाई देर रात तक चलने की आशंका है।



More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से किया राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की अपील,बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें,स्कूल चलो अभियान को जनांदोलन का हिस्सा बनाएं।
लखनऊ: यूपी पुलिस में 194 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद हुए तबादले,पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश,सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू।