जब से केंद्र में बीजेपी मोदी की सरकार आई है तब से अच्छे दिनों का वायदा किया गया,अच्छे दिन किसके आये किसके नहीं ये तों किसी को नहीं पता पर जों पूरा देश झेल रहा वो हैं मंहगाई,ज़ी हां मंहगाई कि मार, जो आये दिन निरंतर बढ़ती जा रही,अगर ऐसा ही चलता रहा तों वों दिन दूर नहीं जब भारत में भी श्रीलंका जैसे हालात होंगे,गरीब आदमी और मिडिल क्लास आदमी का जीना मुश्किल हो रहा हैं अभी देश वासी करोना कि मार से उभर भी नहीं पाये और निरंतर बढ़ रही महंगाई उन्हे मरने को मज़बूर कर रही है ,पेट्रोल,डीज़ल और रसोई गैस में पहले से ही आग लगी हुई है और अब आइये जानते हैं आज से क्या क्या मेहगां हुया और आम आदमी कि जेब पर क्या असर पड़ने वाला हैं इस मंहगाई का,
जीएसटी परिषद ने कैसे ऐसे उत्पादों को भी टैक्स के दायरे में लाने का फैसला किया है, जो अभी तक इसके बाहर थे. आज 18 जुलाई से आटा, दाल, दही, बटर जैसे उत्पादों पर भी जीएसटी लागू हो गया है.
ये उत्पाद हो गए महंगे
-पैकेट वाले दही, लस्सी, आटा, पनीर पर अब 5 फीसदी जीएसटी, पहले शून्य था.-अस्पताल में 5,000 रुपये से ज्यादा महंगा कमरा लेने पर 5 फीसदी जीएसटी, पहले शून्य था.-एटलस, सभी तरह के मैप और चार्ट पर अब 12 फीसदी जीएसटी, पहले शून्य था.-टेट्रा पैक वाले उत्पादों पर भी अब 18 फीसदी जीएसटी लगेगा, पहले शून्य था.-बैंक से नया चेकबुक लेने पर अब 18 फीसदी जीएसटी देना होगा, पहले शून्य था.-होटल के 1,000 रुपये से कम किराये वाले कमरों पर भी अब 12 फीसदी जीएसटी लगेगा, पहले शून्य था.-एलईडी लाइट्स, एलईडी लैंप पर जीएसटी अब 18 फीसदी होगा, पहले 12 फीसदी था.-ब्लेड, पेपर, कैंची, पेंसिल शॉर्पनर, चम्मच, कांटे वाले चम्मच, केक सर्वर पर 18 फीसदी जीएसटी, पहले 12 फीसदी था.



More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से किया राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की अपील,बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें,स्कूल चलो अभियान को जनांदोलन का हिस्सा बनाएं।
लखनऊ: यूपी पुलिस में 194 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद हुए तबादले,पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश,सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू।