डीएम ने चार स्कूलों का किया निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : तहसील दिवस में जाने से पहले जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र के चार परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। दो विद्यालयों में गंदगी मिलने पर उन्होंने प्रधानाध्यापकों की फटकार लगाई।शनिवार को डीएम संजय सिंह ने कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, कन्या प्राथमिक विद्यालय बढ़पुर, प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय लिंजीगंज का निरीक्षण किया। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़पुर की प्रधानाध्यापिका रेशमा बानो से मिडडे मील की जानकारी ली। उन्होंने सब्जी-चावल की गुणवत्ता भी परखी। कन्या प्राथमिक विद्यालय बढ़पुर में डीएम ने बच्चों से सवाल जवाब किए। कक्षा चार की छात्रा तंशिका ने कविता सुनाई तो डीएम ने उसे शाबाशी दी। प्रधानाध्यापिका नीलम चौधरी ने डीएम से कहा कि वह अकेले ही स्कूल में बच्चों को पढ़ाती हैं। अन्य कोई स्टाफ नहीं है। डीएम ने आश्वासन दिया कि स्टाफ बढ़वाएंगे। उच्च प्राथमिक विद्यालय लिंजीगंज में गंदगी मिलने पर डीएम ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुशील मिश्रा पर नाराजगी जताई। इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने बताया कि बाउंड्रीवाल टूटी होने से अराजक तत्व विद्यालय में घुस आते हैं और गंदगी करते हैं। सफाई कर्मी भी कभी-कभार ही आता है। प्राथमिक विद्यालय लिंजीगंज के प्रधानाध्याक दयाशंकर ने भी सफाईकर्मी न आने का रोना रोया। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि डीएम द्वारा स्कूलों का निरीक्षण किए जाने की जानकारी नहीं है।



More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से किया राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की अपील,बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें,स्कूल चलो अभियान को जनांदोलन का हिस्सा बनाएं।
लखनऊ: यूपी पुलिस में 194 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद हुए तबादले,पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश,सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू।