फर्रुखाबाद। विजिलेंस टीम के साथ शुक्रवार को कटरा गांव में बिजली चेकिंग करने गए जेई राघव राम पांडेय एक ग्रामीण ने हंसिया से हमला कर दिया, जिसमें जेई घायल हो गए। उस समय जेई ट्यूबबेल पर रीडिंग लेने पहुंचे थे। घटना से हड़कंप मच गया। टीम मौके पर दौड़ी मगर तब तक हमलावर भाग गया। मामले की सूचना पर 112 पुलिस पहुंची और हमलावर को तलाश किया। विजिलेंस टीम के साथ जेई कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने तहरीर दी और इंस्पेक्टर को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।