गौतम बुद्ध नगर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी 13 अगस्त को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्वनगर के निर्देशों के क्रम में सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शिवानी त्यागी की अध्यक्षता में आज बैंक, बीएसएनएल, एनपीसीएल व यातायात पुलिस विभाग के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटीगेशन स्तर पर अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित करने तथा पक्षकारों को सम्मन/नोटिस आदि भिजवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त बैठक में श्रीमती शिवानी त्यागी सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्वनगर, श्री प्रवीण कुमार एसीपी यातायात, आशुतोष सिंह यातयात निरीक्षक, विधुर भल्ला जिला अग्रणी प्रबंधक, श्रीमती सोनल कुशवाहा बीएसएनएल, कपिल शमा लीगल हेड एनपीसीएल उपस्थित रहे।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।