फर्रुखाबाद जिले के ARTO कार्यालय में 467 स्कूली वाहन रजिस्टर्ड हैं। इनमें से 260 स्कूली वाहनों की फिटनेश खत्म हो गई है। ARTO ने वाहनों का रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिया है।
कोरोना काल में स्कूली वाहनों की फिटनेस कराने में 2 साल की छूट दी गई थी। स्कूल खुलने के बाद शासन ने सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस कराने के आदेश दिए। 1 जुलाई तक ARTO कार्यालय में कुल 207 स्कूली वाहनों ने ही फिटनेस कराई। इस पर ARTO बृजेंद्र चौधरी ने फिटनेस नहीं कराने पर 260 स्कूली वाहनों का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिया है।
क्षमता से अधिक बैठा रहे बच्चे
स्कूली वाहन क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर फर्राटा भर रहे हैं। ऑटो और मैजिक में 15 से 18 बच्चे तक बैठाए जा रहे हैं। इस ओर किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं हैं।
ARTOबृजेंद्र चौधरी ने बताया, “मैजिक में 7 बच्चे और ड्राइवर, बस में 32 से 42 बच्चे ड्राइवर सहित हेल्पर जरूरी है। इससे अधिक वाहनों में बच्चे पाए जाते हैं। चेकिंग कर कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।