फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के धीरपुर पखना मार्ग पर 10 जुलाई को रात्रि 11 बजे गोशाला के निकट बबूल के जंगल में एसओजी व थाना पुलिस की मुठभेड़ रामजीत व महावीर से हो गई। दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। मोहम्मदाबाद पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई। हालत गंभीर होने पर दोनों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। तीन अन्य बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। यह लूट व चोरी के आरोपी हैं। महावीर नवाबगंज के गांव घुमिया रसूलपुर और रामजीत गांव बबुरारा का रहने वाला है।
ये बदमाश हुए गिरफ्तार
– विकास उर्फ लालू राठोर पुत्र नन्हे निवासी बबूरारा नवाबगंज फर्रुखाबाद
– बृजेश बाथम पुत्र मुन्नालाल निवासी मोहल्ला सुदर्शन दास अलीगंज एटा
– संतोष बाथम पुत्र नन्हे लाल निवासी मोहल्ला सुदर्शन दास अलीगंज एटा
– रामजीत बाथम पुत्र लज्जाराम निवासी ग्राम बबुरारा थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद, हिस्ट्रीसीटर 25 हजार का इनाम है। 20 मुकदमे दर्ज हैं।
– महावीर सिंह पुत्र मेवाराम निवासी घुमाया रसूलपुर थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद, हिस्ट्रीसीटर है, 24 मुकदमें दर्ज हैं।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।