गौतमबुद्धनगर दिनांक 07/07/2022 को थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा 02 शातिर मोबाइल स्नैचर व वाहन चोर 1.आकाश पुत्र संजय कुमार निवासी ग्राम पाठकपुर, थाना सोरों, जिला कासगंज वर्तमान पता हरीश चन्द चौहान का मकान, गली नं0-1, ग्राम ममूरा, सेक्टर-66, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर 2.विहान पुत्र विष्णु थापा निवासी पीयूठान, नेपाल वर्तमान पता गली नं0-1, ग्राम ममूरा, सेक्टर-66, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के सेक्टर-54 टी प्वाइंट से गिझौड रेड लाईट की तरफ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से स्नैच किए हुए 08 मोबाइल फोन व चोरी की 05 मोटरसाइकिल व 01 स्कूटी बरामद हुई है। अभियुक्त शातिर किस्म के मोबाइल स्नैचर व वाहन चोर है जिनके द्वारा दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में लूट व चोरी की काफी घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इनके आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।अभियुक्तों का विवरण:1.आकाश पुत्र संजय कुमार निवासी ग्राम पाठकपुर, थाना सोरों, जिला कासगंज वर्तमान पता हरीश चन्द चौहान का मकान, गली नं0-1, ग्राम ममूरा, सेक्टर-66, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।2.विहान पुत्र विष्णु थापा निवासी पीयूठान, नेपाल वर्तमान पता गली नं0-1, ग्राम ममूरा, सेक्टर-66, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।