ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर आज दिनांक 05/07/2022 को थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय तुगलपुर तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय तुगलपुर के बालक-बालिकाओं को थाना नॉलेजपार्क का भ्रमण कराया गया।
परिसर का भ्रमण करने के पश्चात महिला उपनिरीक्षक अंजना यादव द्वारा बच्चों को थाने की कार्यप्रणाली के बारे में दिखाकर समझाया गया।
सभी बच्चों को गुड टच/बैड टच के बारे में भी बताया गया तथा किसी के द्वारा गलत हरकत करने पर अभिभावक/पुलिस की मदद लेने के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया। इसके उपरांत बच्चों को फ्रूट जूस का वितरण किया गया।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।