दनकौर ÷बृहस्पतिवार 30 जून को किसान एकता संघ संघ की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन की अध्यक्षता में दनकौर कोतवाली के मुजखेडा गाँव में सम्पन्न हुई बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं को चर्चा हुई ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संगठन के पदाधिकारियों को अवगत कराया

इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया कि बैठक में संगठन को मजबूत करते हुए संगठन का विस्तार भी किया गया जिसमें सर्व सम्मति से लीलू प्रधान को तहसील उपाध्यक्ष सदर,उत्तम सिंह को सदर तहसील सचिव युवा तथा गंगा राम को ग्राम अध्यक्ष मुजखेडा मनोनीत किया गया सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से संगठन व किसान मजदूर दबे कुचले शोषितो की आवाज मजबूती से उठाने की शपथ दिलाई गईं इस मौके पर सोरन प्रधान,गीता भाटी,रमेश कसाना,श्री कृष्ण बैसला,जगदीश शर्मा,अरबिद सेक्रेटरी,पप्पे नागर,आशु अट्टा,मनोज नागर,सुभाष भाटी,मिथिलेश भाटी,मास्टर इन्द्रपाल सिंह आदि सैकड़ों लोगों उपस्थित रहे।



More Stories
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. देवेश कुमार सिंह को मिला इंडस्ट्री लीडर्स 2026 अवॉर्ड।
ग्रेटर नोएडा हादसे रोकने को सड़क सुरक्षा इंतजाम में जुटी ग्रेनो प्राधिकरण की टीमें,सभी वर्क सर्किल ने अपने एरिया में हादसा संभावित एरिया में लगाया बेरिकेडिंग।
शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब द्वारा बाल संरक्षण एवं पुनर्वास की दिशा में सफल डोनेशन ड्राइव का आयोजन।