ग्रेटर नोएडा। जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से कार्रवाई लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण ने तुस्याना गांव में जोरदार कार्रवाई करते हुए 31 हजार वर्ग मीटर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया। इसकी कीमत करीब 62 करोड़ रुपये आंकी गई है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ व मेरठ मंडल आयुक्त सुरेन्द्र सिंह के निर्देश पर ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम सुबह नौ बजे ही तुस्याना गांव पहुंच गई। तुस्याना गांव के खसरा नंबर 1007, 967, 992, 985 व 984 की जमीन पर अवैध कालोनी काटी जा रही थी। प्राधिकरण की छह जेसीबी ने अतिक्रमण को ध्वस्त करना शुरू किया। लगभग तीन घंटे तक चली कार्रवाई में 31 हजार वर्ग मीटर जमीन से अतिक्रमण हटा दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में महाप्रबंधक प्रोजेक्ट एके अरोड़ा, उप महाप्रबंधक प्रोजेक्ट केआर वर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक एनके जैन, प्रबंधक चेतराम, सहायक प्रबंधक राम किशन व इकोटेक थ्री के पुलिस निरीक्षक अजय कुमार आदि मौजूद रहे। अतिक्रमण से मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 62 करोड़ रुपये आंकी गई है। केआर वर्मा ने मौके पर ही दोबारा जमीन कब्जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ व मेरठ मंडल कमिश्रनर सुरेन्द्र सिंह ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में अवैध रूप से जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. देवेश कुमार सिंह को मिला इंडस्ट्री लीडर्स 2026 अवॉर्ड।
ग्रेटर नोएडा हादसे रोकने को सड़क सुरक्षा इंतजाम में जुटी ग्रेनो प्राधिकरण की टीमें,सभी वर्क सर्किल ने अपने एरिया में हादसा संभावित एरिया में लगाया बेरिकेडिंग।
शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब द्वारा बाल संरक्षण एवं पुनर्वास की दिशा में सफल डोनेशन ड्राइव का आयोजन।