नोएडा गौतमबुद्धनगर दिनांक 16.05.2022 को थाना फेस 3 पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के उपरान्त 01शातिर लुटेरा अभियुक्त आकाश पुत्र रमेश निवासी म0न0 687 ब्लाक ई सेक्टर 11 नीयर लीलावती स्कूल विजयनगर गाजियाबाद को गढी गोल चक्कर के पास एफएनजी की तरफ पार्क से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया है, जिसको उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस तमंचे की नाल में फसा हुआ व 01 मोटर साइकिल अपाचे बिना नम्बर की बरामद की गयी है। अभियुक्त आकाश शातिर किस्म का अपराधी है जो एनसीआर क्षेत्र व आस पास के जिला में चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध 01 दर्जन से अधिक चोरी/लूट के अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है



More Stories
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. देवेश कुमार सिंह को मिला इंडस्ट्री लीडर्स 2026 अवॉर्ड।
ग्रेटर नोएडा हादसे रोकने को सड़क सुरक्षा इंतजाम में जुटी ग्रेनो प्राधिकरण की टीमें,सभी वर्क सर्किल ने अपने एरिया में हादसा संभावित एरिया में लगाया बेरिकेडिंग।
शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब द्वारा बाल संरक्षण एवं पुनर्वास की दिशा में सफल डोनेशन ड्राइव का आयोजन।