ग्रेटर नोएडा। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से बृहस्पतिवार को भी कार्रवाई जारी रही। प्राधिकरण ने मलकपुर के खसरा नंबर 248 की 2500 वर्ग मीटर जमीन पर हुए अवैध कब्जे को ढहा दिया। ग्रामवासी ने इस जमीन पर बाउंड्री वॉल और दो कमरे बना रखे थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक केआर वर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रबंधक एके सक्सेना, प्रबंधक जितेंद्र यादव व वैभव नागर ने यह कार्रवाई की। करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई के बाद इसे मुक्त करा लिया गया। यह जमीन किसानों के छह फीसदी आवासीय भूखंड के लिए आवंटित है। इन किसानों को भूखंडों पर पजेशन दिलाने के लिए हाईकोर्ट ने प्राधिकरण को आदेश दे रखे हैं। प्राधिकरण ने हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए यह कार्रवाई की है। अतिक्रमण हटाने के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौजूद रहे। प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके अरोड़ा ने चेतावनी दी है कि प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में किसी भी व्यक्ति ने अवैध कब्जे की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. देवेश कुमार सिंह को मिला इंडस्ट्री लीडर्स 2026 अवॉर्ड।
ग्रेटर नोएडा हादसे रोकने को सड़क सुरक्षा इंतजाम में जुटी ग्रेनो प्राधिकरण की टीमें,सभी वर्क सर्किल ने अपने एरिया में हादसा संभावित एरिया में लगाया बेरिकेडिंग।
शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब द्वारा बाल संरक्षण एवं पुनर्वास की दिशा में सफल डोनेशन ड्राइव का आयोजन।