ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर दिनांक 10/5/ 2022 को थाना बिसरख पुलिस और लुटेरें बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के रोजा गोल चक्कर की तरफ से आगे सिक्स परसेंट की तरफ हुई पुलिस मुठभेड के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु चलाई गयी गोली पैर में लगने के कारण 02 बदमाश 1.तोताराम उर्फ छोटू निवासी बिहारीपुर थाना खैर, जिला अलीगढ़ 2.लेखांशु पुत्र ओंकार निवासी बिहारी पुर थाना खैर, जनपद अलीगढ़ को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।
बदमाशों के कब्जे से लूट के 02 मोबाइल फोन, लूटा गया 01 लैपटॉप, चोरी की मोटरसाइकिल व 02 अवैध तमंचे मय 02 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है। घायल बदमाशों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। बदमाशों का 01 साथी देवेश पुत्र मोहन स्वरूप ग्राम बिहारीपुर थाना खैर, जनपद अलीगढ़ को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। उक्त बदमाशों द्वारा दिनांक 05/05/2022 को थाना बिसरख क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-3 के पास से स्टोर मैनेजर के पास से मोबाइल व लैपटॉप लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। बदमाशों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।



More Stories
नोएडा में भूजल दोहन नहीं हुआ बंद तो करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन।
दूधिया हाईमास्ट लाइटों से रोशन हुए ग्रेटर नोएडा के पार्क,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने जनता को किया समर्पित।
ग्रेटर नोएडा मंगलमय कॉलेज में छात्रों का रोष: डबल फीस और फर्जी कोर्स के खिलाफ 1 अप्रैल को धरना प्रदर्शन।