लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार को फिर तबादला एक्सप्रेस-वे चली। सूबे में विकास की गति को रफ्तार देने के मकसद से 16 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। स्थानांतरित अधिकारियों को नई जगह पर चार्ज संभालने के निर्देश दिए गए हैं। नगर विकास से रजनीश दुबे को हटा दिया गया है। उन्हें प्रमुख सचिव पशुधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्व परिषद के अध्यक्ष और एपीएमसी के अध्यक्ष के पद पर तैनात अधिकारी 30 अप्रैल को सेवनिवृत हो गए थे। ऐसे में संजीव मित्तल को राजस्व परिषद का चेयरमैन बनाया गया है। इसी क्रम में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह यूपी के नए बनाए गए रजनीश दुबे को नगर विकास से हटा कर प्रमुख सचिव पशुधन बनाए गए रजनीश दुबे के स्थान पर अमृत अभिजात प्रमुख सचिव नगर विकास बनाये गये हैं। नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मेरठ के कमिश्रर सुरेंद्र सिंह को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। नितिन रमेश गोकर्ण को प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन में भेजा गया है। दीपक कुमार को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा और अरविंद कुमार को आईआईडीसी बनाया गया है। सोमवार को आईएएस अधिकारियों के तबादले की एक और लिस्ट आने की संभावना जताई जा रही है। 2 मई से 5 मई तक मुख्यमंत्री उत्तराखंड में रहेंगे। ऐसे में कल के बाद अगली लिस्ट 5 मई के बाद आएगी। चर्चाएं हैं कि सरकार द्वारा व्यापक पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किये जाएंगे। आईएएस अधिकारियों के बाद पीसीएस और फिर अन्य विभाग के अधिकारियों के तबादले होंगे।



More Stories
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति और कानून व्यवस्था की समीक्षा,दिए आवश्यक दिशा निर्देश,सरकारी जमीनों से तत्काल प्रभाव से हटवाएं अवैध कब्जेःसीएम योगी
जेवर विधायक ठा.धीरेन्द्र सिंह ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के शुभारंभ की तैयारियों को लेकर बैठक की,नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट न केवल प्रदेश के लिए,बल्कि देश के लिए गौरव का प्रतीक बनकर उभरेगा।
लखनऊ -प्रदेश में MBBS दाखिले की तीसरी काउंसिलिंग 6 अक्टूबर से होगी शुरू।