आगामी 25 नवंबर को जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जेवर के शिलान्यास कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भाग लिया जाएगा।
प्रधानमंत्री के नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट शिलान्यास समारोह को सफल बनाने के उद्देश्य से आज जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने प्रथम चरण में यमुना विकास प्राधिकरण के सभागार में
अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करते हुए कहां कि आगामी 25 नवंबर को कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन अधिकारियों की भूमिका है वह संबंधित समस्त अधिकारीगण अपनी-अपनी कार्य योजना बनाकर अंतिम रूप प्रदान करें ताकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट शिलान्यास समारोह मानकों के अनुरूप जनपद में संपन्न हो सके। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड की स्थापना, शिलान्यास कार्यक्रम एवं जनसभा के संबंध में सभी तैयारियों के संबंध में बिंदुवार समीक्षा की और सभी अधिकारियों को अपनी-अपनी तैयारी समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उसके उपरांत मंत्री के द्वारा जेवर में पहुंचकर समारोह स्थल का गहनता के साथ स्थल निरीक्षण करते हुए कार्यक्रम से जुड़े हुए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। मंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विधायक जेवर विधानसभा क्षेत्र धीरेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना विकास प्राधिकरण डॉक्टर अरुण वीर सिंह, जिला अधिकारी सुहास एलवाई, अपर आयुक्त लव कुमार, डीसीपी ग्रेटर नोएडा अमित कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



More Stories
नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए रैली का आयोजन।
नोएडा – श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के बाद,यूपी सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से न्यूनतम मजदूरी में 21% तक की वृद्धि,नोएडा DM ने मुख्यमंत्री योगी का किया आभार व्यक्त।
गोरखपुर टाटा संस के चेयरमैन ने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ किए गुरु गोरखनाथ के दर्शन।