अल्हागंज-शाहजहांपुर। जलालाबाद तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को हादसा हो गया। फर्रुखाबाद-बरेली हाइवे पर अनियंत्रित होकर रोडवेज बस पलट गई। इस हादसे में 35 यात्री घायल हो गए। एक गम्भीर घायल को जलालाबाद स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बरेली से फर्रुखाबाद जा रही बरेली डिपो की अनुबंधित बस शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार की वजह से हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे जाकर पलट गई। गनीमत यह रही कि बस में सवार यात्रियों के गम्भीर चोट नहीं आई। बस में सवार यात्री मामूली रूप से घायल हो गए जो अन्य वाहनों से अपने अपने गंतव्य को रवाना हो गए।



More Stories
लखनऊ – UP के मेडिकल कॉलेजों में बनेगा धर्मांतरण रोकथाम सेल,राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिए आदेश।
एनआईयू के छात्र मोहम्मद उमैर पेरू में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व,उत्तर प्रदेश का बढ़ाया मान।
किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ताओं ने जेवर टोल महाप्रबंधक द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में दनकौर कोतवाली में करवाई की माँग को लेकर ज्ञापन सौंपा ।