किसान एकता संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी आलोक नागर ने बताया कि आज दिनांक 6 अक्टूबर 2021 को किसान एकता संघ के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय महासचिव बृजेश भाटी के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी सचिन कुमार को ऐछर गाव के बढे हुए मुआवजे के संबंध में ज्ञापन सौंपा
संगठन के महासचिव बृजेश भाटी ने कहा की ऐछर गांव के किसान 32 वर्ष से कोर्ट मे लड़ाई लड़ रहे थे जिसका संज्ञान लेते हुए 16 जुलाई 2021 को सुप्रीम कोर्ट ने 8 सप्ताह में ₹65 प्रति वर्ग मीटर अतिरिक्त प्रति कर ऐछर गांव के किसानों को देने का आदेश दिया था जिसको 8 सप्ताह बीत जाने के बाद भी प्राधिकरण किसानों को पैसा नहीं दे रहा है लगातार किसान प्राधिकरण के चक्कर काट रहे हैं इस संबंध में संगठन के जिला अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा की आज प्राधिकरण के ओएसडी सचिन कुमार को ज्ञापन सौंपा है ओएसडी ने जल्द समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है अगर 15 दिन के अंदर अतिरिक्त प्रति कर का भुगतान नहीं किया गया तो किसान एकता संघ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर आंदोलन करेगा
इस मौके पर बिहारी भाटी डॉ विकास प्रधान आलोक नागर,बृजेश भाटी कृष्ण नागर आदि लोग मौजूद रहे



More Stories
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. देवेश कुमार सिंह को मिला इंडस्ट्री लीडर्स 2026 अवॉर्ड।
ग्रेटर नोएडा हादसे रोकने को सड़क सुरक्षा इंतजाम में जुटी ग्रेनो प्राधिकरण की टीमें,सभी वर्क सर्किल ने अपने एरिया में हादसा संभावित एरिया में लगाया बेरिकेडिंग।
शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब द्वारा बाल संरक्षण एवं पुनर्वास की दिशा में सफल डोनेशन ड्राइव का आयोजन।