निशानेबाजी में गोल्ड जीतकर समृद्धि ने फर्रुखाबाद का मान बढ़ाया। बेटी की इस कामयाबी से जहां घर में खुशी का माहौल है तो वहीं हर कोई उसके इस प्रयास की सराहना कर रहा है। बेटी का कहना है कि वह एक दिन देश के लिए नाम करेगी। निशानेबाजी में वह पूरी दम लगा रही है।
समाजवादी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश सचिव डॉ.जितेंद्र यादव, ब्लाक प्रमुख डॉ.अनीता रंजन की पुत्री समृद्धि यादव ने लखनऊ में हुई 44यूपी शूटिंग चैंपियन में 50 मीटर जूनियर वूमेन प्रोन एकल शूटिंग प्रतियोगिता में सटीक निशाना लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। समृद्धि के स्वर्ण पदक हासिल की खबर जब यहां पहुंची तो खिलाड़ियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। समृद्धि ने बताया कि लखनऊ में हुई इस प्रतियोगिता में करीब तीन हजार प्रतिभागी शामिल हुए थे। कड़े मुकाबले में उसने यह मुकाम हासिल किया है। उसने बताया कि नेशनल लेबल शूटिंग प्रतियोगिताओं में भी वह पदक जीत चुकी है। समृद्धि ने कहा कि वह पूरी मेहनत के साथ निशाना साध रही है। उसे पूरा भरोसा है कि एक दिन वह अपने जिले का नाम देश में रोशन करेगी। निशानेबाजी के लिए परिवार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। प्रतियोगिताओं में शामिल होने से ही बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उसने अपनी इस कामयाबी के लिए सभी सहयोगियों और माता पिता का आभार जताया।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।