ग्रेटर नोएडा दिनांक – 21/10/2022 हर तरफ जगमगाते दीयों से रोशन त्यौहार ”दीपावली” हर एक के दिलों में उत्साह और ख़ुशी लाता है इसलिए इन्हें सम्पूर्ण राष्ट्र एक साथ मनाता है। रोशनी का त्योहार ‘दीपावली’ जी० डी० गोएंका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में भी धूम-धाम मनाया गया | इस अवसर पर छात्रों ने विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया | जिसमें छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ पांच दिवसीय त्योहार धनतेरस ,चौदस ,दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज के महत्व को बताया। पारंपरिक वेशभूषा में छात्र -छात्राओं ने गीत, नृत्य जैसे- लक्ष्मी वंदना, हैप्पी दिवाली आदि प्रस्तुत किए। बच्चों ने ऑनलाइन दिवाली मानते हुए दीपावली के लिए सजावटी सामान भी बनाये |
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० रेणू सहगल ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें सावधान रहने, इको फ्रेंडली दीपावली और सुरक्षित दीपावली मनाने का अनुरोध करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं |



More Stories
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल ने कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा परिणामों में किया शानदार प्रदर्शन,उच्च अंक प्राप्त कर न केवल अपने अभिभावकों बल्कि पूरे विद्यालय किया नाम रोशन,इस वर्ष के टॉपर्स में आरव पूनिया ने 98.2% प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शारदा विश्वविद्यालय में व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन।
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज को बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेज फॉर प्लेसमेंट इन इंडिया के खिताब से किया सम्मानित।