ग्रेटर नोएडा दिनांक 29.05.2026 को थाना सूरजुपर पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 अभियुक्त 1.प्रदीप यादव उर्फ फौजी पुत्र वीर सिंह 2.शिव कुमार उर्फ चूंचा पुत्र वीर सिंह 3.वीरेश उर्फ वीरा पुत्र मदनपाल 4.सूरज उर्फ बंटा पुत्र राजू उर्फ पप्पू अहीरवार को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से कब्जे/निशादेही से भारी मात्रा में चोरी के आभूषण (अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रूपये), 01 लाख 65 हजार रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त एक ऑटो रजि नं0 UP16LT8138 व अभियुक्त प्रदीप, शिव कुमार व वीरेश के कब्जे से 01-01 अवैध चाकू भी बरामद हुआ है।

अपराध का तरीका-
अभियुक्तगण का एक संगठित गिरोह है, जिनके द्वारा ऑटो से दिल्ली व एनसीआर नोएडा क्षेत्र के सेक्टरों एवं सोसाईटी में बंद पड़े मकानों की रैकी कर ताला व ग्रिल तोड़कर चोरी की जाती है तथा चोरी करने के बाद ऑटो में बैठकर वहाँ से फरार हो जाते है। यह लोग मुख्यत: चार से पाँच सदस्यो के ग्रुप में रहते है जिनमें से एक या दो व्यक्ति बाहर ऑटो में रहकर आने जाने वाले लोगो पर निगरानी करते है व शेष लोग घऱ में अंदर घुसकर ताला तोड़कर व ग्रिल तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देते है।


पूछताछ का विवरण-अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि उनके द्वारा दिनांक 21.05.2026 को एक बंद पडे मकान ओमीक्रोन-3 में घर में घुसकर खिड़की तोड़कर घर से आभूषण व 03 लाख 70 हजार रूपये नगद चोरी कर लिये थे, जिसके सम्बन्ध में थाना सूरजपुर पर मु0अ0सं0-290/2026 धारा 305(A)/331(4) BNS पंजीकृत है। इसी तरह अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 24.05.2026 को डेल्टा-1 में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर घर से आभूषण व नगदी चोरी कर लिये थे जिसके सम्बन्ध में थाना सूरजपुर पर मु0अ0सं0 279/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस पंजीकृत है। इसी तरह अभियुक्तगण के द्वारा दिनांक 24.05.2026 को डेल्टा-1 में ही एक अन्य बंद पड़े मकान में घुसकर आभूषण व नगदी चोरी कर लिये गये थे, जिसके सम्बन्ध में थाना सूरजपुर पर मु0अ0सं0 285/2026 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस पंजीकृत है।
*अभियुक्तों का विवरण-*
1.प्रदीप यादव उर्फ फौजी पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम तुमरईघाट, थाना रजपुरा, जनपद सम्भल वर्तमान पता डेल्टा-2, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 20 वर्ष।
2.शिव कुमार उर्फ चूंचा पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम तुमरईघाट, थाना रजपुरा, जनपद सम्भल वर्तमान पता डेल्टा-2, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 19 वर्ष।
3.वीरेश उर्फ वीरा पुत्र मदनपाल निवासी ग्राम धनीपुर, थाना जुनवई, जिला सम्भल वर्तमान पता ग्राम जुनपत, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 24 वर्ष।
4.सूरज उर्फ बंटा पुत्र राजू उर्फ पप्पू अहीरवार निवासी ग्राम उटिया, थाना कोतवाली नगर, जनपद महोबा वर्तमान पता ग्राम जैतपुर, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 18 वर्ष।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।