गौतमबुद्धनगर नोएडा दिनांक 26.06.2025 को थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस द्वारा एफएनजी रोड पर चैकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार को रूकने का ईशारा किया गया तो वह नहीं रूका तथा स्कूटी को मोडकर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस बल द्वारा स्कूटी सवार का पीछा किया गया तो अपने आप को घिरता देख उपरोक्त स्कूटी सवार द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस बल द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। जिसकी पहचान फराज पुत्र मौ. असलम निवासी खाई खेड़ा थाना कोतवाली जिला अलीगढ़ के रूप में हुयी है। कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी बिना नम्बर सुजुकी कंपनी की व एक तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर ,6 अलग अलग कम्पनी के मोबाईल फोन बरामद हुये है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी हैं।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।