नोएडा गौतमबुद्धनगर थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत दिनांक 02.06.2025 को सेक्टर-53 नोएडा में हुई घटना के संबंध में-दिनांक 02.06.2025 को वादी सौरभ यादव की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 243/2025 धारा 110/351 (2)/352 बीएनएस बनाम 1. आकाश अवाना 2.अमन अवाना 3.गौरव चौहान 4. कुनाल चौहान पंजीकृत किया गया था, जिसमें वायरल विडियो के आधार पर धारा 109 बीएनएस की वृद्धि की गयी। उक्त मुकदमे की घटना से संबंधित अभियुक्त 1.अमन अवाना पुत्र सुधीर अवाना निवासी सेक्टर-23 नोएडा, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 29 वर्ष 2. आकाश अवाना पुत्र सुधीर अवाना निवासी सेक्टर-23 नोएडा, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरण–
गिरफ्तार अभियुक्त अमन अवाना व आकाश अवाना ने पूछताछ के दौरान बताया कि हम लोगों का इंस्टाग्राम पर कमेंट करने को लेकर सुमित और सौरभ से कहासुनी हो गयी थी उसी दिन हम लोगो ने सुमित और सौरभ को अपने ऑफिस के पास बुलाया वहाँ पर हम लोगो के बीच वाद- विवाद ज्यादा बढ़ गया और हम लोगों ने सौरभ और सुमित के साथ मारपीट कर दी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. अमन अवाना पुत्र सुधीर अवाना निवासी सेक्टर-23 नोएडा, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 29 वर्ष।
2. आकाश अवाना पुत्र सुधीर अवाना निवासी सेक्टर-23 नोएडा, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 25 वर्ष।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।