गौतमबुद्धनगर दिनांक 29.05.2025 को वादी निवासी ग्राम आकलपुर थाना रबूपुरा, गौतमबुद्धनगर द्वारा थाना रबूपुरा पर सूचना दी गई कि अभियुक्त 1.विकास पुत्र जयप्रकाश 2.राहुल उर्फ कालू पुत्र जयवीर व 02 अज्ञात व्यक्ति द्वारा सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी से वादी के भाई की मोटरसाइकिल में जानबूझकर टक्कर मार दी गई जिससे वादी मुकदमा का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना रबूपुरा पर मु0अ0सं0 110/2025 धारा 110 बी.एन.एस पंजीकृत किया गया। विवेचना से मुकदमा उपरोक्त में धारा 110 बीएनएस का लोप कर धारा 109/324(2)/3(5) बीएनएस की वृद्धि की गयी तथा अभियुक्त मनीष कुमार पुत्र चतुर्भुज निवासी ग्राम आकलपुर, थाना रबूपुरा, गौतमबुद्धनगर व वाजिद अली पुत्र मोहम्मद अली निवासी ग्राम नंगला हाण्डा, थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर का नाम प्रकाश में आया।
कार्यवाही का विवरणः
थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 30.05.2025 को उपरोक्त मुकदमा से संबंधित अभियुक्त 1. विकास भाटी पुत्र जयप्रकाश सिंह 2. राहुल उर्फ कालू पुत्र जयवीर सिंह 3. वाजिद अली पुत्र मौहम्मद अली को थाना क्षेत्र के तिरथली चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों का विवरणः
1.विकास भाटी पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी ग्राम आकलपुर, थाना रबूपुरा, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 25 वर्ष।
2.राहुल उर्फ कालू पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम आकलपुर, थाना रबूपुरा, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 20 वर्ष।
3.वाजिद अली पुत्र मौहम्मद अली निवासी ग्राम नंगला हाण्डा, थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 28 वर्ष।



More Stories
सूरजपुर पुलिस ने 3 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल व 2 अवैध चाकू बरामद।
बुलन्दशहर एटीएम बदलकर लोगों के रुपये निकालने वाले गिरोह के 3 शातिर सदस्य गिरफ्तार,कब्जे से 37 एटीएम कार्ड,2 मोबाइल फोन,अवैध असलहा,अवैध चाकू,घटना 1 मोटरसाइकिल व 1 गाडी बरामद।
थाना साइबर क्राइम नोएडा पुुलिस द्वारा वादी को डिजिटल अरेस्ट कर 1,70,00,000 रुपए की धोखाधड़ी/ठगी करने वाले गैंग के 3 साइबर अभियुक्त गिरफ्तार।