बुलन्दशहर जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 26-04-2025 को थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर 02 वाहन चोरो को चोरी की 02 मोटरसाइकिल व अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना जहांगीराबाद पर मुअसं- 183/25 धारा 317(5),317(2) बीएनएस व 3/4/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-*
1- अतुल सैनी पुत्र नरेश सैनी निवासी पतवारी आश्रम के पास मौ0 छैपियान कस्बा व थाना जहांगारीबाद बुलन्दशहर।
2- हर्ष शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी उपरोक्त।
3- शाहरुख पुत्र हकीकत निवासी मौ0 आहानग्रान कस्बा व थाना जहांगीराबाद जनपद बुलन्दशहर।
*बरामदगी का विवरण-*
1- 01 मोटरसाइकिल पैशन नं0 UP-81AW-5950
2- 01 मोटरसाइकिल प्लेटिना नं0 UP-13R-2932
3- 01 तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस
4- 01 अवैध चाकू।



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।