ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर दिनांक 22.02.2025 को थाना कासना पुलिस द्वारा सिरसा गोल चक्कर पर चैकिंग की जा रही थी तभी सामने से एक संदिग्ध मो.सा आती हुयी दिखाई दी जिसे रूकने का इशारा किया गया लेकिन मो.सा. सवार पीछे मुडकर भागने लगे।

पुलिस द्वारा मो.सा. सवार का पीछा किया गया। अपने आप को घिरता देख मो.सा. सवार द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायर किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसकी पहचान दानिश पुत्र अकबर निवासी कालापीर थाना सिकंदराबाद बुलंदशहर के रूप में हुयी। बदमाश के कब्जे से 01 मो.सा. स्पलैंडर तथा 01 तमंचा .315 बोर, 1 खोखा व 1 जिंदा कारतूस बरामद। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। अभियुक्त के विरुद्ध नकबजनी ,चोरी, गैंग्स्टर आदि आधा दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।
अभियुक्त का विवरण-
दानिश पुत्र अकबर निवासी मोहल्ला कालापीर थाना सिकन्दरावाद जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 22 वर्ष



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।