SWAT टीम गौतमबुद्धनगर, थाना दनकौर व थाना इकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा शासन द्वारा चिह्नित माफिया सुंदर भाटी गैंग के चार सदस्य अवैध असलाह के साथ गिरफ़्तार।
गौतमबुद्धनगर दिनांक 12/07/2024 को मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर SWAT टीम गौतमबुद्धनगर, थाना दनकौर व थाना इकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा सुंदर भाटी गैंग के तीन सदस्यों नितिन बढ़पुरा, दिनेश घँघोला, रिंकु नारौली को तीन अवैध पिस्टल व चार तमंचो के साथ गिरफ़्तार किया गया जिसपर पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उन्हें यह असलाह संदीप नागर द्वारा उपलब्ध कराया गया है जिसके पास और भी असलाह हो सकते है। उक्त सूचना पर बरामदगी के क्रम में जब पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से संदीप नागर के घर पर दबिश दी गयी तो मौक़े से एक बुलेट प्रूफ कार, एक पिस्टल, एक रायफल व एक पिस्टल(एयर गन) बरामद हुए है। मौक़े से ही संदीप के अन्य साथी को भी गिरफ़्तार किया गया है जिसकी गिरफ़्तारी पर संदीप के कुछ परिजनों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाते हुए गिरफ़्तारी का विरोध किया गया। विरोध करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर लिया गया है सभी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*



More Stories
नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने दोपहिया वाहन/मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,6 चोर गिरफ्तार,व 2 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया,कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन,1 तमंचा व 3 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,2 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल/स्कूटी, 1 फर्जी नम्बर प्लेट व 1 अवैध चाकू बरामद।
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गाड़ी चोरी करने वाला 1 शातिर चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार,एक मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।