October 17, 2026

Samachar Bharat Live

Latest News updates

ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 पुलिस ने स्क्रैप माफिया रवि काना गैंग के 1 सदस्य को किया गिरफ्तार,कब्जे से 15 ट्रक जिनकी कीमत लगभग 4.50 करोड रुपये बरामद।

ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर आज दिनांक 11.03.2024 को संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस कमिश्नर गौतम बुद्ध नगर के निर्देशन में चलाए जा रहे आभियान के अंतर्गत थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा, लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये रवि काना गैंग के सदस्य अभियुक्त सूरज सिंह पुत्र महिपाल सिंह सम्बन्धित मु0अ0स0 83/24 धारा 420/147/323/506/342/386 भादवि को एटीएस गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की निशादेही पर वांछित चल रहे स्क्रैप माफिया रवि काना के 15 ट्रक भी बरामद हुये हैं।

घटना का विवरण
अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है अभियुक्त के रिस्तेदार हरवीर द्वारा धर्मवीर से 01 करोड 65 लाख रुपये मे मकान तय कर 65 लाख रुपये मकान के बैनामे के लिये दिये थे जब वादी द्वारा हरवीर को बैनामे के लिये कहा गया तो हरवीर द्वारा बैनामा नही कराया एवं फैसले के बहाने वादी के पुत्र को अभियुक्त रवि काना की फैक्टरी डी-116 सेक्टर इकोटेक-12 मे ले गया जहां पर गिरफ्तार अभियुक्त सूरज व हरवीर, हरवीर के पुत्र विवेक व विकास, रवि काना ,आजाद नागर ,राजकुमार, अवध बिहारी, विकास नागर द्वारा वादी के पुत्र को बन्धक बनाकर मारपीठ की गयी व वादी व वादी के पुत्र को मकान व पैसे भूल जाने तथा कहा गया कि 45 लाख रूपये और दो नही तो मकान को भूल जाओ कहते हुये जान से मारने की धमकी दी गयी जिसके सम्बन्ध मे वादी द्वारा थाना बीटा-2 पर मु0अ0स0 83/24 धारा 420/147/323/506/342/386 भादवि पंजीकृत कराया गया। उक्त मुकदमें में अभियुक्त सूरज को एटीएस गोल चक्कर के पास थाना क्षेत्र बीटा-2 से गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तर अभियुक्त सूरज स्क्रैप माफिया रवि काना के मामा का लडका है अभियुक्त रवि काना द्वारा अपने व अपने गैंग के माध्यम से अपराध जगत से कमाई गई कुछ बेनामी संपत्ति को अपने मामा के लड़के गिरफ्तार अभियुक्त सूरज के नाम कर रखा है अभियुक्त सूरज से की गई पूछताछ मे 15 ट्रक जो आभियुक्तगण द्वारा छुपाकर खड़े किए गए है की जानकारी प्राप्त हुई उक्त 15 ट्रक को गैंगस्टर अधि0 के अंतगर्त कब्जे मे लेकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का विवरणः
सूरज सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी भीकन पुर थाना औरगांबाद जिला बुलन्दशहर हाल पता ईकोटेक एक्सटेंंशन ग्रेटर नोएडा।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें