आंगनबाड़ी में कार्यकत्रियों व सेविकाओं के रिक्त 53 हजार पदों की भर्ती 15 मई तक की जाएगी। इसके लिए विज्ञापन जिला स्तर पर निकाला जाएगा। 29 जनवरी को जारी शासनादेश के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया 45 दिनों में पूरी होनी है। भर्ती का विज्ञापन तीन दिन के अंदर निकाला जाएगा यानी 15 मई तक भर्तियां पूरी की जानी है।
जिलों को केन्द्रवार व आरक्षणवार रिक्त पदों का विवरण जिलावार तय करते हुए वेबसाइट पर भरने का आदेश दिया गया है। कार्यकत्रियों के लिए न्यूनतम हाईस्कूल व सहायिकाओं के लिए न्यूनतम पांचवी कक्षा पास होना चाहिए। आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा। विभागीय वेबसाइट पर आवेदन पत्र का प्रारूप जारी किया गया है।
इन पदों के लिए गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की महिलाओं को वरीयता दी जाएगी। वहीं मेरिट तैयार करने में स्नातक तक के अंकों को शैक्षिक गुणांक में जोड़ा जाएगा लेकिन इससे ऊपर की योग्यता के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
चूंकि कार्यकत्रियों की भर्तियां 2011 के बाद हो रही हैं। इतना लम्बा समय बीत जाने के बाद अब आरक्षण तय करने में दिक्कत हो रही है। जिलों में जनवरी से रिक्तियों की संख्या व आरक्षण तय करने की कवायद की जा रही थी ताकि निदेशालय स्तर पर रिक्तियों की संख्या घोषित की जा सके ।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।