ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईकोटेक 11 में कूड़ा जलाने पर एक कंपनी पर 1.16 लख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि सेक्टर ईकोटेक 11 में एक कंपनी के पास कूड़ा जलाया जा रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। यह कूड़ा सेक्टर ईकोटेक -11 स्थित ई-गरुड़ा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी नाम की कंपनी ने जलया है। जिसके चलते टीम ने कंपनी पर 1.16 लख रुपए का जुर्माना लगाया है। दोबारा ऐसी गलती करने पर और कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। ठोस कचरा प्रबंधन नीति के अनुसार सभी बल्क वेस्ट जेनरेटरों को अपने परिसर का कूड़ा खुद से ही वैज्ञानिक पद्धति से प्रोसेस करना अनिवार्य है। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कूड़े का उचित प्रबंध करने, इधर-उधर न फेंकने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।