Samachar Bharat Live

Latest News updates

नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए रैली का आयोजन।

डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डिपार्टमेंट के अंतर्गत एनएसएस सेल एवं एनसीसी 31 यूपी गर्ल्स बटालियन द्वारा, स्कूल ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च तथा शारदा स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के सहयोग से, आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को “नारी शक्ति रैली” का सफल आयोजन किया गया।

यह रैली ब्लॉक 2 से प्रारंभ होकर आनंद स्वरूप ऑडिटोरियम तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना था। रैली के उपरांत, आनंद स्वरूप ऑडिटोरियम में सभी प्रतिभागियों द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं समानता को बढ़ावा देने हेतु एक सामूहिक शपथ ली गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।

कार्यक्रम के दौरान “नारी शक्ति, राष्ट्र की शक्ति” का संदेश प्रमुख रूप से प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित सभी लोगों को प्रेरित किया कि वे एक समावेशी, समान और सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। यह आयोजन न केवल जागरूकता फैलाने का माध्यम बना, बल्कि युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक परिवर्तन की भावना को भी सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हुआ।

 

*शारदा स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज़ एंड सोशल साइंसेज़ की डीन प्रोफेसर (डॉ.) अन्विति गुप्ता ने कहा:* “नारी सशक्तिकरण केवल एक सामाजिक पहल नहीं, बल्कि एक सतत प्रक्रिया है, जो समान अवसर, शिक्षा और सम्मान के माध्यम से ही संभव है

। जब हम महिलाओं को सशक्त बनाते हैं, तो हम पूरे समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाते हैं। युवा पीढ़ी को इस दिशा में आगे बढ़कर सकारात्मक परिवर्तन का वाहक बनना चाहिए।”

*डीन स्टूडेंट वेलफेयर के डीन प्रोफेसर (डॉ.) प्रमोद कुमार ने कहा:* “नारी शक्ति रैली जैसे आयोजन समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर बिना किसी भेदभाव के प्राप्त हों। एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है जब महिलाएँ हर क्षेत्र में समान रूप से आगे बढ़ें।”

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें