समाचार भारत लाइव,,सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा दी है। ईरान संकट के बीच तेल की कमी और बढ़ते दाम को लेकर यह बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम की है। नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण देश मे डीजल और पेट्रोल की दिक्कत शुरू हो गई है। साथ ही कच्चे तेल की कीमत भी प्रति बैरल 100 डॉलर से ज्यादा है। इस बीच सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी कम की है। नए आदेश के बाद अब पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर से घटकर 3 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल पर कोई एक्साइज ड्यूटी नहीं लगेगी। डीजल पर लगने वाली 10 रुपये की ड्यूटी को पूरी तरह खत्म कर शून्य कर दिया गया है।
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें नीचे आना शुरू हुई हैं। पश्चिम एशिया के संघर्ष को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सकारात्मक बयानों ने बाजार की चिंताएं कम की हैं। शुक्रवार को सुबह 9 बजे ब्रेंट क्रूड 1 फीसदी से ज्यादा गिरकर करीब 107 रुपये प्रति बैरल पर था। वहीं अमेरिकी तेल (WTI) में भी करीब 1 फीसदी की गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ यह 93.60 रुपये प्रति बैरल पर है।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।