एनसीआर लाइव :लखनऊ : 24 सितम्बर, 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा स्थित इण्डिया एक्सपो सेण्टर एवं मार्ट में 25 से 29 सितम्बर, 2025 तक आयोजित होने वाले यू0पी0 इण्टरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉल व प्रदर्शनी से लेकर देशी-विदेशी आगन्तुकों के लिए की गई व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सहभागिता के दृष्टिगत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है, जिसमें देश-विदेश से उद्यमी एवं आगंतुक भागीदारी करेंगे। अतः सभी आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित प्रबन्ध किए जाएं, ताकि उत्तर प्रदेश की सकारात्मक और सशक्त छवि प्रस्तुत हो सके।

ज्ञातव्य है कि यू.पी. इण्टरनेशनल ट्रेड शो के तृतीय संस्करण में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपतियों, उद्यमियों एवं बायर्स की व्यापक भागीदारी होगी।
इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, एम.एस.एम.ई. मंत्री राकेश सचान,लोक निर्माण राज्य मंत्री बृजेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण,अपर मुख्य सचिव एम.एस.एम.ई. आलोक कुमार तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से किया राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की अपील,बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें,स्कूल चलो अभियान को जनांदोलन का हिस्सा बनाएं।
लखनऊ: यूपी पुलिस में 194 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद हुए तबादले,पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश,सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू।