ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जैतपुर के पास सर्विस रोड पर कूड़ा डालते हुए एक ट्रैक्टर- ट्राली को पकड़ लिया। उसे जब्त करते हुए 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। ट्रैक्टर -ट्राली के मालिक के द्वारा भुगतान किए जाने पर ही छोड़ा जाएगा। प्राधिकरण के महाप्रबंधक स्वास्थ्य आरके भारती ने कहा है कि कोई भी इधर-उधर कूड़ा डालते हुए पकड़ा गया तो उस पर तगड़ा जुर्माना लगाया जाएगा। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।