एनसीएल लाइव : ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 16बी स्थित अजनारा होम्स सोसायटी परिसर में चल रहे 4 अवैध क्योस्क को सील कर दिया और 9 रेहड़ी-पटरी भी जब्त कर ली है। सोसायटी के निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नियोजन विभाग से इस बाबत शिकायत की थी, जिसके आधार पर प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह के निर्देश पर बुधवार को यह कार्रवाई की गई।
परियोजना विभाग के वर्क सर्कल-1 के प्रभारी प्रभात शंकर के नेतृत्व में टीम ने मौके पर जाकर सभी अवैध के उसका सेल कर दिए और रेहड़ी-पटरी भी जब्त कर ली। निवासियों की शिकायत की रेहड़ी -पटरी लगने की वजह से आवागमन में असुविधा होती थी और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।