ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार बढ़ती जनसंख्या के साथ ही लावारिस पशुओं (स्ट्रे डॉग्स, बिल्लियाँ आदि) की समस्याएँ भी सामने आ रही हैं। इन पशुओं के बीमार, चोटिल या हिंसक व्यवहार के कारण जनसुरक्षा से संबंधित शिकायतें प्राधिकरण को प्राप्त हो रही थीं। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक अहम कदम उठाया है।
ग्राम जलपुरा स्थित गोशाला में एक अनुभवी पशु चिकित्सक की नियुक्ति की है। आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से सेवानिवृत्त पशु चिकित्साधिकारी सत्यपाल सिंह राठी को पशु चिकित्सक के पद पर तैनात किया गया है। राठी गोशाला में गोवंशों के उपचार के साथ ही क्षेत्र में रहने वाले चोटिल, बीमार, अथवा रेबीज प्रभावित सामुदायिक पशुओं के उपचार, पकड़ने एवं उनके व्यवहार के निरीक्षण का कार्य भी देखेंगे। यह पहल जनसुरक्षा के साथ-साथ पशु कल्याण की दिशा में भी एक सराहनीय प्रयास है।
गौशाला के महाप्रबंधक आरके भारती ने बताया कि यदि किसी नागरिक को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बीमार या चोटिल सामुदायिक पशु की जानकारी मिलती है, तो वह 8860006496 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। सूचना के आधार पर आवश्यक कार्रवाई तत्काल की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और मानव-पशु सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्राधिकरण का यह प्रयास क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पशु कल्याण को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।



More Stories
सीएम योगी का बड़ा बयान: “बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नही,सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को सीएम की कड़ी चेतावनी,मामला संज्ञान में आते ही कराई गई एफआईआर।
उत्तर प्रदेश आजमगढ़ में 955 करोड़ से अधिक लागत की 39 विकास परियोजनाओं का सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण/शिलान्यास।
ग्रेनो काली सूची में ठेकेदार, खराब गुणवत्ता पर पाथवे भी उखाड़ा,एसीईओ ने किया निरीक्षण,खामी मिलने पर कड़ी कार्रवाई।