ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सिरसा गांव में नालियों की सफाई और मरम्मत के कार्य शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को जेसीबी मशीन से नालियों में जमा कूड़े और गंदगी की सफाई कराई गई।

दरअसल, गांव में नालियों में कूड़ा व गंदगी की वजह से पानी की निकासी न होने और रास्तों पर गंदा पानी आने की शिकायत मिली थी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने इस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने परियोजना विभाग के महाप्रबंधक एके सिंह और वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह को मौके पर भेजकर नालियों की तत्काल सफाई व मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। प्राधिकरण के वर्क सर्किल 8 की टीम ने जेसीबी लगाकर नालियों की सफाई व मरम्मत के कार्य कराए। वहीं सिरसा गांव में मुख्य मार्ग किनारे दुकानदारों ने कई जगहों पर रैंप बनाकर नालियों को ढक दिया है, जिससे सफाई कराने में दिक्कत हो रही है। प्राधिकरण ने कई जगह रैंप को तोड़कर नालियों की सफाई कराई है। साथ ही दुकानदारों को रैंप तोड़ने को कहा है ताकि नालियों की सफाई हो सके और पानी आसानी से निकल सके।



More Stories
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. देवेश कुमार सिंह को मिला इंडस्ट्री लीडर्स 2026 अवॉर्ड।
ग्रेटर नोएडा हादसे रोकने को सड़क सुरक्षा इंतजाम में जुटी ग्रेनो प्राधिकरण की टीमें,सभी वर्क सर्किल ने अपने एरिया में हादसा संभावित एरिया में लगाया बेरिकेडिंग।
शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब द्वारा बाल संरक्षण एवं पुनर्वास की दिशा में सफल डोनेशन ड्राइव का आयोजन।