लखनऊ-UP में IAS और PCS अफ़सर सस्पेंड,IAS धनश्याम सिंह,अपर आयुक्त लखनऊ मंडल निलबिंत,PCS अरुण कुमार सिंह,ADM FR बाराबंकी निलंबित ,PCS विधेश सिंह,नगर मजिस्ट्रेट,झांसी निलंबित,PCS रेणु SDM बुलन्दशहर निलंबित,उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने भूमि पैमाइश को लेकर हो रही लापरवाही पर बहुत ही सख्त फैसला लेते हुए इस मामले में 1 आईएएस और 3 पीसीएस अधिकारियों को निलंबित किया हैँ,जबकि अभी कई अफ़सर कार्यवाही की जद में है वैसे इन चारों अफ़सरो ने लखीमपुर खीरी में अपनी तैनाती के दौरान पैमाइश के मामलों में टालमटोल किया था,प्रदेश सरकार ने लखीमपुर खीरी में खेत की पैमाइश लटकाए रखने के मामले 1 आईएएस और 3 पीसीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।वर्तमान में वे अलग-अलग जिलों में तैनात थे। इन अधिकारियों को राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया है।लखीमपुर खीरी के सदर भाजपा विधायक योगेश वर्मा का 24 अक्तूबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था।इसमें वह स्कूटी पर बैठकर कलक्ट्रेट परिसर गए और बीच सड़क पर एसडीएम से लेकर कानूनगो की शिकायत करते हुए नजर आए।
इस वीडियो में विधायक कह रहे थे कि सेवानिवृत्त शिक्षक विश्वेश्वर दयाल की भूमि की पैमाइश के लिए घूस में 5000 रुपये लिए गए। इस घूस की रकम को वापस किया जाए।



More Stories
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से किया राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने की अपील,बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें,स्कूल चलो अभियान को जनांदोलन का हिस्सा बनाएं।
लखनऊ: यूपी पुलिस में 194 इंस्पेक्टरों के गैर जनपद हुए तबादले,पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश,सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू।