ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरण सिंह ने बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इटैड़ा गोलचक्कर का निरीक्षण किया। इटैड़ा गोलचक्कर पर ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए यूटर्न और सड़क चौड़ीकरण के कार्यों को देखा। सड़क चौड़ीकरण का कार्य गुणवत्तापरक न मिलने पर संबंधित वर्क सर्किल की टीम को फटकार लगाई। उन्होंने नियमित रूप से निगरानी करने और कार्य को तय समय में पूरा कराने के निर्देश दिए। इटैड़ा गोलचक्कर पर ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने यूटर्न बनाने और सड़क को चौड़ा करने के निर्देश दिए हैं। यूटर्न का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। सड़क के चौड़ीकरण का कार्य पूरा होते ही वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे इस चौराहे पर लग रहे ट्रैफिक जाम से राहत मिल जाएगी।



More Stories
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त,एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना,खाली प्लॉट में हॉर्टिकल्चर वेस्ट डालने पर डंपर जब्त कर 40 हजार का जुर्माना।
लीज डीड की शर्तों के अनुसार किसानों को दवाई व पढ़ाई में मिले छूट: चौधरी प्रवीण भारतीय।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हुआ गौतमबुद्ध नगर।