लखनऊ : 12 अक्टूबर, 2023 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों से होने वाले रैपिड रेल के उद्घाटन एवं जनसभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रस्तावित कार्यक्रम के सम्बन्ध में सभी व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपदवासियों के लिए यह बहुत ही खुशी व गर्व की बात है कि भारत की प्रथम रैपिड रेल का उद्घाटन जनपद गाजियाबाद से प्रधानमंत्री द्वारा किया जायेगा।
इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री जनसभा स्थल से पैदल ही रैपिडएक्स स्टेशन पहुंचे। वहां उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने रैपिडएक्स स्टेशन पर रैपिड रेल के सम्बन्ध में प्रस्तुत वीडियो प्रेजेंटेशन का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री जी को इससे सम्बंधित सभी बिन्दुओं की जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी0के0 सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।



More Stories
लखनऊ – UP के मेडिकल कॉलेजों में बनेगा धर्मांतरण रोकथाम सेल,राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिए आदेश।
एनआईयू के छात्र मोहम्मद उमैर पेरू में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व,उत्तर प्रदेश का बढ़ाया मान।
किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ताओं ने जेवर टोल महाप्रबंधक द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में दनकौर कोतवाली में करवाई की माँग को लेकर ज्ञापन सौंपा ।