गौतम बुद्ध नगर जनपद वासियों के लिए आवश्यक सूचना कल दिनांक 22 दिसंबर से कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूल सुबह 9:00 बजे से खुलेंगे शीत को दृष्टिगत रखते हुए जिला अधिकारी ने समस्त स्कूल संचालकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश जनपद गौतम बुद्ध नगर में ठंडक बढ़ने के फल स्वरुप जिला अधिकारी सुहास एलवाई ने जनपद में संचालित होने वाले आईसीएसई बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, यूपी बोर्ड तथा अन्य सभी बोर्ड के स्कूल संचालकों को निर्देश देते हुए कहा है कि 22 दिसंबर से सभी स्कूल सुबह 9:00 से प्रारंभ किए जाएंगे। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह के द्वारा दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूल संचालकों के द्वारा जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।