उत्तर प्रदेश मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनावों के बीच समाजवादी पार्टी अपने संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन 22 नवंबर को मनाएगी। पार्टी ने सभी जिलों में मुलायम का जन्मदिन सादगी के साथ मनाने के निर्देश दिए हैं।सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि हर जिले में पार्टी के प्रत्येक कार्यालय में ‘नेताजी’ के चित्र पर कार्यकर्ता पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा व उनके संघर्ष को याद करेंगे। इस अवसर पर अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर, हवन पूजन, गरीबों में वस्त्र तथा भोजन वितरण आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।



More Stories
लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश,दाखिल-खारिज,पैमाइश, वरासत तथा जाति और आय प्रमाण-पत्र से जुड़े प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बलरामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया बच्चों का अन्नप्राशन, स्टॉल आदि का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के विकास के लिए 803 करोड़ से अधिक की 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास,सीएम योगी ने दी अखिलेश यादव को खुली चुनौती- आइए,अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं।